सावन के तीसरे सोमवार नाग पंचमी पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किए शिव दर्शन
सावन के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने सपरिवार पटना देवकली मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घंटा चढ़ाया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उनके साथ नगर पंचायत कलान के अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता, नगर पंचायत अल्लाहगंज के अध्यक्ष अनिल गुप्ता तथा डॉ. मोहित मिश्रा मौजूद रहे।