बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार को बताया विफल
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सुशासन तिहार” पूरे प्रदेश में फेल साबित हुआ है। आम जनता का कोई काम नहीं हुआ है। सरकार बताए कि आखिर आम जनता के लिए कौन-सा काम किया गया है? उन्होंने कहा कि एक तरफ महंगाई की मार है, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में बिजली के रेट बढ़ा दिए गए और रजिस्ट्री के रेट भी बढ़ा दिए गए। ऐसे में जनता का काम कैसे होगा?