कासगंज: लहरा घाट पर बने अपना घर आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कासगंज जनपद में शुक्रवार दोपहर 3 बजे राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में सोरों स्थित लहरा गंगा घाट के पास बने अपना घर आश्रम में किया गया, जहां आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।