दतिया नगर: दतिया जिला अस्पताल में लापरवाही: बिना फ्रीजर शव रखा, खुला छोड़ा गेट, सुरक्षा पर सवाल, वीडियो वायरल
दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार रात 11 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अस्पताल की लापरवाही साफ नजर आई। वीडियो में मृतक का शव बिना फ्रीजर चालू किए रखा हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, शव के सड़ने की आशंका के बीच वहां का गेट भी खुला छोड़ दिया गया, जिससे सुरक्षा और संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे है।