गढ़वा: पिंडरा स्थित तेतरी चन्द्रवंशी कॉलेज मे स्वीप कोषांग गढ़वा की ओर से नैतिक मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Garhwa, Garhwa | Mar 6, 2024 गढ़वा जिलान्तर्गत पिंडरा स्थित तेतरी चंद्रवंशी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में स्वीप कोषांग गढ़वा के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉo महेंद्र प्रताप यादव, अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉo राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार समेत कॉलेज में उपस्थित अन्य लोगो को जानकारी दी गई।