गढ़वा: बारहबिगहवा गांव में 1 महिला मारपीट में हुई घायल, इलाज के लिए महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Garhwa, Garhwa | Mar 6, 2024 रंका थाना क्षेत्र के बारह बिगहवा टोला निवासी सगीर खान की पत्नी गुलशन बीबी मारपीट की घटना में घायल हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के ही रुखसाना बीवी, शमसुद्दीन खान और आसीन खान ने मिलकर मारपीट की है।