गढ़वा: गढ़वा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव में मारपीट में एक महिला घायल
Garhwa, Garhwa | Mar 6, 2024 भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी अली हसन अंसारी की पत्नी नुरेशा बीबी मारपीट की घटना में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की संबंध में अली हसन अंसारी ने बताया कि बगल के ही नियाजउद्दीन अंसारी उनकी पत्नी सजिमा बीबी के द्वारा उसे मारपीट किया गया।