#प्रतापगढ़: मामूली विवाद में चौकीदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे को भी पीटा, गांव में हड़कंप
प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धिगईपुर सराय छत्ता गांव में मामूली विवाद के बाद ग्राम चौकीदार बनवारी लाल यादव की हत्या कर दी गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर चौकीदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे दिवाकर यादव की भी पिटाई की गई।
घायल चौकीदार को प्रयागराज के SRN अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
#Pratapgarh #PratapgarhNews #ChowkidarHatya #Sangramgarh #CrimeNews #UPNews #Prayagraj #SRNHospital #BreakingNews
Allahabad, Allahabad | Nov 29, 2026