खिरकिया: खिड़कियां सहित जिले में राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।
Khirkiya, Harda | Aug 20, 2026 कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 20 अगस्त शाम 5 बजे गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आम जनता से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, पीएम किसान, राजस्व वसूली और अन्य शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।