भिंड नगर: जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में छत गिरी, तीन महिलाएं व नवजात शिशु घायल, मंत्री राकेश शुक्ला ने किया निरीक्षण
भिंड जिला अस्पताल केSNCU वार्ड में बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब वार्ड के फीडिंग कक्ष की छत की सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के समय कक्ष मे महिलाएं अपने नवजात शिशुओं को दुग्धपान करा रही थीं। अचानक सीलिंग गिरने से तीन महिलाएं सहित एक नवजात शिशु घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने के बाद कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे