चास: SIR-2026: हनुमान नगर और BMP कैंप में AERO सत्यबाला सिन्हा ने किया EF वितरण का निरीक्षण
Chas, Bokaro | Jul 1, 2026 बोकारो जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे AERO सत्यबाला सिन्हा ने हनुमान नगर एवं BMP कैंप क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने BLO द्वारा घर-घर चल रहे गणना प्रपत्र (EF) वितरण कार्य का निरीक्षण किया।SIR-2026 का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का सही और अद्यतन विवरण दर्ज करना है।