सतबरवा: पांकी विधायक शशिभूषण मेहता भाजपा नेता की बेटी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए
पांकी विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशिभूषण मेहता सतबरवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय पाठक की सुपुत्री के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए। बुधवार सुबह 11 बजे उनके घर पहुंच कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक श्री मेहता ने कहा कि शादी विवाह से दो परिवारों का मिलन होता है। उन्होंने विजय पाठक की पुत्री को आशीर्वाद दिया और कहा कि सात जन्मों का यह रिश्ता हमेशा अटूट रहे।