महरौनी: ग्राम कुरौरा में मनरेगा कार्यों के नाम पर अवैध खनन का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्राम कुरोरा में मनरेगा के नाम पर व्यापक स्तर पर मिट्टी का खनन कर ₹1000 ट्रॉली के हिसाब से लोगों को बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।जो रविवार दोपहर के समय से वायरल हो रहा है। वायरल होने वाला वीडियो लगभग एक दिन पुराना बताया जा रहा है।