गभाना: चंडौस क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी
चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ और गलत काम करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, दो सितंबर की सुबह करीब आठ बजे महिला अपने घर पर अकेली थी।