औरैया: कोतवाली के गढा मानिकचंद निवासी युवक के साथ जुए के फड़ पर रुपए के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा मानिकचंद में शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर जुए के फड़ पर मारपीट हो गई जिसमें राजवीर सिंह पुत्र राजा जनक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।