औरैया: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार होमगंज में व्यापारी के साथ दबंगों ने की मारपीट, व्यापारियों में आक्रोश
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार स्थित होमगंज निवासी राजेंद्र कुमार की किराना की दुकान है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उसके भतीजे दुकान पर बैठे हुए थे कि तभी पास में ही रहने वाले तीन चार युवक आए और गली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। राजेंद्र ने बताया कि इससे पहले भी कई बार यह लोग नशे में गालियां देते रहते हैं। आज उन्होंने सुबह दुकान पर आकर घटना को अंजाम दिया