औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी महिला समेत चार लोगों के साथ हुई मारपीट, पुलिस कर रही मामले की जांच
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी महिला समेत चार लोगों के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट हुई है। पीड़ित महिला ने दिव्यापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मारपीट करने वाले सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।