औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के बूढ़ादाना गांव निवासी युवक के साथ गांव के ही तीन लोगों ने की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
दिबियापुर थाना क्षेत्र के बूढ़ादाना गांव निवासी युवक के साथ गांव के ही तीन लोगों ने मामूली बात को लेकर मारपीट की है। पीड़ित युवक ने दिबियापुर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।