बलरामपुर: सीएमओ ने आशा क्लस्टर बैठक का निरीक्षण किया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने पर जोर दिया
शुक्रवार 12 बजे सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला स्थित कार्यालय सभागार में आशा क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और उनके द्वारा किए गए कार्यों से ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों को पहुंचाया जा सकता है।