बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण हेतु दिए निर्देश
शुक्रवार 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया पुलिस अधीक्षक ने कहा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण बलरामपुर पुलिस का प्रयास है।