संभल: मेरठ से ट्रांसफर होकर संभल पहुंचे नवनियुक्त ARTO अमिताभ चतुर्वेदी ने पदभार ग्रहण किया, जनता का काम होगी पहली प्राथमिकता
नवनियुक्त ARTO अमिताभ चतुर्वेदी ने संभल पहुंचकर अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। अमिताभ चतुर्वेदी पहले मेरठ में असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर टेक्निकल के पद पर रह चुके है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता रहेगी कि जो भी यहां पर जनता काम करने आए वह संतुष्ट होकर जाए।