मंझनपुर: सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्नी व बेटे और सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के साथ नगरेहा कला बूथ पर पहुचकर किया मतदान
कौशाम्बी लोकसभा का मतदान सुबह से शुरू है। मतदान के लिए मतदाताओं में जबरजस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुथों में लोग लाइन लगाकर अपने मतदान की बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं 12:30 बजे सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज अपनी पत्नी पुष्पा सरोज व बेटे और सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के साथ घर से निकल कर नगरेहा कला मतदान स्थल पर पहुंच कर मतदान किया है।