महाराजगंज: हरदोई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 3 घायल, एक की हालत गंभीर
13 अगस्त बृहस्पतिवार की शाम को 6:00 बजे मासूम पुत्र अपने पिता के साथ स्थानीय बाजार गया हुआ था। साथ में एक अन्य व्यक्ति भी बाइक पर बैठा था। जिन्हें अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग गिरकर घायल हो गए, आसपास के लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों का इलाज किया गया है। मासूम की हालत गंभीर बताई गई है।