पुसौर: पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्यूबवेल से तांबा तार चोरी करने वाले 3 चोर और 1 खरीदार को किया गिरफ्तार
पुसौर पुलिस ने ट्यूबवेल के तांबा वायर चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तांबा-सिल्वर तार, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।