कासगंज: कासगंज जिले के एसपी ओपी सिंह ने जिले में 18 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में किए फेरबदल
कासगंज एसपी ने जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 18 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। यह निर्णय जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। इन तबादलों में मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी सहित विभिन्न रैंक के पुलिसकर्मी शामिल हैं।