गांगड़तलाई: रोहनिया में उत्साहपूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
ग्राम रोहनिया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती ठा.नरपत सिंह के नेतृत्व में उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में गांव के युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया।