कैरो: कैरो में 7 माह से ध्वस्त पड़ा दक्षिणी कोयल नदी का पुल,हजारों ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा असर
लोहरदगा आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह 11 बजे जारी प्रेस बयान में कहा कि कैरो प्रखंड अंतर्गत सढ़ाबे पंचायत के खरता एवं हनहट पंचायत को जोड़ने वाला दक्षिणी कोयल नदी पर स्थित पुल नवंबर 2025 से ही क्षतिग्रस्त होकर आवागमन के लिए अनुपयोगी बना हुआ है।