हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार में एनटीपीसी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित भू अर्जन मामले की समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई। राजस्व की बैठक में म्यूटेशन,ई कोर्ट, सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण, मुआवजा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने 90 दिनों से ज्यादा म्यूटेशन के लंबित मामलों को समय पर निष्पादित करने का निर्देश दिया।