हज़ारीबाग: भ्रष्टाचार की घटनाओं से राज्य हो रहा है शर्मसार: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारीबाग में कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार से जुड़ी इतनी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे राज्य के लोग शर्मसार हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि के घर पर लंबे समय से ईडी की छापेमारी चल रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री जेल में है। आईएएस भी जेल में है।