हज़ारीबाग: मुनका बगीचा स्थित के. डी. चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित
हजारीबाग स्थानीय के. डी. चिल्ड्रेन एकेडमी / उच्च विद्यालय, डॉक्टर भाभा मार्ग, मुनका बगीचा, हजारीबाग में विद्यालय प्राचार्या मीनू गुप्ता एवं उप प्राचार्या हेमलता मिश्रा की अध्यक्षता में वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसमें वर्ग नर्सरी से वर्ग सप्तम तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।