हज़ारीबाग: जिले को एक और नई ट्रेन की सौगात
हजारीबाग शहरवासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद एक और नई ट्रेन की सौगात हटिया आसनसोल एक्सप्रेस के रूप में मिली है। इसका परिचाजन शुरू हो गया है।हजारीबाग टाउन स्टेशन पर लोगों की काफी भीड़ थी। स्टेशन प्रबंधक एम रिजवी ने बताया कि हटिया आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाऊन, कोडरमा, न्यू गिरीडीह, जामताड़ा से होकर आसनसोल स्टेशन तक पहुंचेगी।