हज़ारीबाग: ED ने ज़ब्त किया बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का फोन, हुरहुरू में विधायक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
कांग्रेस से बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के घर चली ED की 40 घंटे की रेड समाप्त होने के बाद उन्होंने गुरुवार को हजारीबाग में मीडिया से मुलाकात करते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि ED के द्वारा उनके यहां से ऑफिशियल कागजात और पूरे परिवार के मोबाइल जब्त किए गए हैं। विधायक ने कहा कि उनके पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा है।