राशमि: ताकाराज बावजी एवं चामुंडा माता देवालय पर सजा नवरात्रि जागरण, नार हटिया खेल के मंचन ने मोहा मन
राशमी। कस्बे के उपरेडा रोड स्थित ताकाराज बावजी देवालय पर शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर रविवार देर रात नवरात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण के दौरान परंपरागत नार हटिया खेल का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक देवालय परिसर में डटे रहे।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टमी तिथि पर देवालय में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस वर्ष अष्