दुर्ग: दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला
दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में कल रविवार दोपहर एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान बीजेपी पार्षद जितेंद्र उर्फ जीतू महोबिया के चचेरे बाई शुभम महोबिया (26) के रूप में हुई। शव को आज पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।