बेगमगंज: बेगमगंज में किसान कांग्रेस का जोरदार हल्ला बोल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
रायसेन जिले के बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस जिला रायसेन के तत्वावधान में ब्लॉक सुल्तानगंज इकाई ने तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला को ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि बढ़ती लागत और फसलों के कम दाम से वे आर्थिक संकट में हैं।