धार: धार में मंदिरों की जमीनों की नीलामी से नाराज़ पुजारी संघ के धरने पर कलेक्टर ने कहा- पुजारियों के हित में होगा फैसला
धार में कलेक्टर कार्यालय परिसर में मन्दिरो की जमीन की नीलामी से नाराज पुजारी संघ द्वारा धरना प्रदर्शन करने के मामले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मंदिरों के रखरखाव के लिए और मंदिरो की सुरक्षा में हमारे पुजारी समाज ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।