गायघाट: गायघाट में जनगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी, प्रगणकों को नजरी नक्शा समेत अन्य सामग्री कराई गई उपलब्ध
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में जन गणना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार शाम चार बजे तक सभी प्रगणकों को आईडी नजरी नक्शा समेत अन्य सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार 2 मई से जनगणना के कार्य शुरू किया जाएगा। किसी प्रकार की त्रुटि ना हो इसके लिए सभी तैयारियां पूरा कर लिया गया है।