पाली: ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के नयागांव रोड पर दो युवकों और एक महिला ने युवक की पिटाई की, वीडियो हुआ वायरल
ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के नया गांव रोड स्थित चुंगी नाके के निकट आए दो युवकों ने एक महिला के साथ मिलकर यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की लात घुसो से जबरदस्त पिटाई कर दी । पिटाई होता देख यहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । वायरल वीडियो को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को लेकर जांच कर रही है।