अंबाह: TVS एजेंसी के पास पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, तीन आरोपियों ने जमीन पर पटककर बरसाए लात-घूंसे
Ambah, Morena | Aug 9, 2026 अंबाह में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। देशराज सिंह जाटव पेट्रोल पंप से घर लौट रहा था, तभी टीव्हीएस एजेंसी के पास विनय छारी और उसके दो साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने उसे जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटा। हमले में उसके घुटने, सिर, कोहनी और पसलियों में चोटें आईं।