भीलवाड़ा: दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'विकसित भारत 2047 के लिए सुदृढ़ प्रबंधन पद्धतियाँ' का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ
भीलवाड़ा। प्रबंधन विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “विकसित भारत 2047 के लिए सुदृढ़ प्रबंधन पद्धतियाँ” का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर प्रो. नागेश्वर राव, पूर्व कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।