हलसी: हलसी में अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय प्रशासन करेगा कार्रवाई
लखीसराय-हलसी-सिकंदरा मुख्य मार्ग में जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सख्त रूप अपनाया जा रहा है.उक्त मार्ग में सरकारी जमीन को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त करने के कार्रवाई होगी. बुधवार अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसे लेकर 204 अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस भेजा गया था. इन्हें दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है.