सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के रहँक गांव में दबंग व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से पीटकर किया घायल
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के रहँक गांव में एक दबंग युवक ने अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा पत्नी को जान से मारने की धमकी दे डाली। पति के द्वारा की गई मारपीट के बाद घायल हुई पत्नी को आज मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।