चकाई: हरनी केचुआ मार्ग पर देशी शराब को पुलिस ने किया जप्त, बाइक छोड़ तस्कर हुआ फरार
Chakai, Jamui | May 2, 2024 चीहरा थाना क्षेत्र हरनी केंचुआ मार्ग पर रात्रि गश्ती के क्रम में पुलिस द्वारा एक बाइक से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड की ओर से बाइक पर एक व्यक्ति देसी शराब लेकर आ रहा था जिसको रोकने का इशारा किया तो वह बाइक को छोड़कर फरार हो गया। जब बाइक की जांच की गई तो गेलन से शराब मिला।