जोल: ज्वाल में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती
शनिवार को क्षेत्र के ज्वाल गांव में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्री गुरु रविदास महाराज जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी को सुना और संत रविदास महाराज के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने तथा समाज को एकजुट करने का प्रण लिया। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।