चास: रामनगर कॉलोनी के पास बिजली के खंभे में लगी आग, अफरातफरी मची
Chas, Bokaro | May 8, 2026 बोकारो जिले के राम नगर कॉलोनी राजेन्द्र पथ, नियर 3 डी डी स्कूल के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बिजली पोल में अचानक आग लग गई।गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे स्थानीय लोगो ने बताया कि बिजली पोल अचानक आग लग गई।यह घटना देख आसपास के लोगो मे अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दिए जिसके बाद बिजली कट की गई।