धौलपुर: धौलपुर में कलेक्टर श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में पशु क्रूरता रोकथाम बैठक आयोजित
धौलपुर। कलेक्टर श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में पशु क्रूरता एवं गोपालन समिति की बैठक हुई। कलेक्टर ने पशु क्रूरता करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर पशु क्रूरता निवारण एक्ट में मामले दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं और सड़क दुर्घटनाओं में मृत निराश्रित पशुओं की रोजाना जानकारी लेने को कहा है।