कर्वी: भरतकूप के भैंसौंधा में शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
भरतकूप के भैंसौंधा में गांव के शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर 1बजे ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में शराब की दुकान होने पर शराबी शराब के नशे में लोगों से भद्रता करते हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने भरतकूप थाने में की थी,पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।जिससे ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे है।