कर्वी: शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के पास बीते शनिवार की रात्रि में ट्रेन के सामने कूद कर 38 वर्षीय व्यक्ति ओंकार प्रसाद केसरी निवासी बिहार ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक बागेश्वर धाम जाने के लिए बीते शुक्रवार को घर से निकला था। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का आज रविवार की दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।