कर्वी: रामनगर के चहटा में ट्रैक्टर हादसे में किशोरी की हुई मौत, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर दे रहे हैं धरना
रामनगर के चहटा गांव में ट्रैक्टर हादसे में किशोरी की हुई मौत मामले में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर परिजन सोमवार की दोपहर 12 बजे डीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं। बीती 13 मार्च को ट्रैक्टर में दबने से 13 वर्षीया किशोरी खुशी पुत्री रज्जी सिंह की मौत हो गई थी। जिसके शव को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दफना दिया था।