कानपुर: तिलक हाल में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का मनाया गया 40वांस्थापना दिवस
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस आज 15 सितंबर को कानपुर कांग्रेस कमेटी के तिलक हॉल में मनाया गया । देश की राजधानी दिल्ली से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने इसकी शुरुआत करी । इसी कड़ी में कानपुर के तिलक हॉल में आज बुंदेलखंड क्षेत्र की कांग्रेस की महिला अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने इस अभियान को आगे बढ़ाया ।